भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूत करें संगठन: मोहित बेनीवाल
वरुण जैन
स्वार। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व उपहार भेंट कर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा मां भारती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित बैठक की शुरुआत की गई।
क्षेत्र के गाँव छपर्रा के सरस्वती विद्या मंदिर में स्वार ग्रामीण मंडल एवं स्वार नगर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने दोनों मंडलों के सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों से उनके सेक्टरों की समीक्षा की। इसके साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सेक्टर संयोजकों से उनके बूथ के बारे में चर्चा की प्रत्येक बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया और विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर बूथ को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सशक्त कढ़ी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य कर रहे हैं। स्वार ग्रामीण मंडल व नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति समर्पण की भावना व मंडल अध्यक्षों के पार्टी समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भाजपा नेता आकाश सक्सैना हनी, चेयरमैन हरिओम मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, पंकज सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी, दीप गोयल, दिलीप अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, महेश भारद्वाज, कपिल गुप्ता, संजीव वर्मा, महेंद्र सैनी राजकुमार, मुकुट लाल, संजीव गुप्ता, हरिराम लोधी सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments