Header Ads

सबसे तेज खबर

हनी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

गौरव जैन


रामपुर। मदद एक आस फ़ाउंडेशन द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल लाइंस स्थित आयुकेयर आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र पर किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने फीता काट कर किया। साथ में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी तथा फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा रहे। शिविर का संचालन संस्था के जिलाध्यक्ष विशाल अग्रवाल और उपाध्यक्ष निर्मल कौर के नेतृत्व में किया गया। शिविर में महिलाओं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।शहर में बढ़ती बीमारियो को जैसे डेंगू, मलेरिया आदि को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया जिससे की अधिक से अधिक लोगों तक रक्त उपलब्ध करवाया जा सके। इस मौक़े पर राष्ट्रीय सचिव विभोर अग्रवाल, अमित अधिकारी, मोहित जैन, रेखा राजपूत, राशि सक्सेना, बबीता सिंघल, पूनम गुप्ता, शलिनी अग्रवाल, पारुल चौहान, रीना यादव, दिनेश सेनी, सुधा अधिकारी, सुमी अधिकारी, आयुष, राजा, रेनू सक्सेना, मयंक शर्मा, आकाश ठाकुर, अजय सिंह, वेद प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.