Header Ads

सबसे तेज खबर

6 मार्च की रात को होगा होलिका दहन: जिला ब्राह्मण सभा

गौरव जैन 

रामपुर। इस बार होलिका दहन की तारीख को लेकर समाज में कुछ लोगों द्वारा भ्रम पैदा किया जा रहा हैं। इसी को लेकर रामपुर के सभी सम्मानित एवम् विद्वान कर्मकांडी पंडितों की दिनांक 26/02/23 को श्री हरि मंदिर के प्रांगण में पंडित संजय शर्मा की अध्यक्षता में होलिका दहन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें उपस्थित सभी कर्मकांडी पंडितों द्वारा आपस में गहन विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि होलिका दहन सोमवार दिनांक 6 मार्च 2023 को रात्रि 12.30 के पश्चात किया जाना ही वेद सम्मत शास्त्र सम्मत उचित है। तत्पश्चात 7 मार्च 2023 दिन मंगलवार को परंपरा अनुसार रंग (धूल क्रीड़ा) खेला जाएगा। इस बात पर सहमति होने पर सभी ब्राह्मणों को यह दायित्व सौंपा गया कि वह अपने सभी परिचितों को इसका अवगत करा दे।
मीटिंग में जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प. संजय शर्मा, जिला महामंत्री राजीव शर्मा, विद्वत परिषद के अध्यक्ष प. राम लखन शास्त्री, प. नवनीत शर्मा, प.रामबाबू शर्मा, प. रामकिशन शर्मा, प. विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, प. जुगेश कौशिक, प. संदीप कौशिक, प. अंशुल शास्त्री, प. अतुल शर्मा, प. संतोष कुमार शर्मा, प. अरुण शर्मा, प. सुरेंद्र शर्मा, प. मोहित शर्मा, प. सुमन कौशिक आदि मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.