पति पत्नी और वो के बीच मुर्गा बना गले की हड्डी
वरूण जैन
स्वार। क्षेत्र के गांव में एक मुर्गा पति पत्नी के बीच गले की हड्डी बन गया। जिसका चर्चा पूरे गांव में जोरों शोरों पर चल रही है।
बताते चलें की समुदाय विशेष में ग्यारहवीं शरीफ पर मुर्गा आदि चढ़ाया जाता है। जिसको लेकर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने घर पर एक मुर्गा पाल रखा था। बीते शुक्रवार शाम घर में पल रहा मुर्गा गायब हो गया। जिसपर गृहस्वामी ने जानकारी निकाली तो मुर्गे का पता चल गया। जिसपर गृहस्वामी ने चौकी पुलिस में मुर्गा नामजद करते हुए चोरी की तहरीर चौकी पुलिस को दे दी। पुलिस ने जब आरोपी को उठाया तो पता चला कि युवक ने मुर्गा गृहस्वामी की पत्नी से खरीदा है। जिसपर पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया की उसने ही मुर्गा बेचा था। इसी साथ ही महिला का युवक के साथ प्रेम प्रसंग के मामले का भी खुलासा हो गया। जिसपर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। अब जब गृहस्वामी को पत्नी की इस बात का पता चला तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर षडयंत्र रचने की शिकायत ससुरालियों को दी। अब पति महिला को अपने घर से ले जाने की बात पर अड़ गया है। उसका कहना है की उसकी पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर मेरे खिलाफ षडयंत्र रचने में लगे हुए हैं। मामला क्षेत्र में चर्चाओं में छाया हुआ है। एक मुर्गे के कारण महिला के प्रेम प्रसंगों का भांडा फूटने से चल रहा हंगामा पति पत्नी के गले की हड्डी बन गया है।
No comments