Header Ads

सबसे तेज खबर

मंत्री नन्दी ने प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व राष्ट्रपति का किया स्वागत, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक विकास कार्य पर चर्चा करते हुए प्राप्त किया मार्गदर्शन

गौरव जैन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मुख्यमंत्री द्वारा नामित किए गए यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने राजभवन में प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से भी मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूर्व राष्ट्रपति शुक्रवार की सुबह लखनऊ पहुंचे।
मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक ग्रोथ पर चर्चा की। मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास से भी अवगत कराया। बताया कि उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है। मंत्री नन्दी शाम को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के सम्मान में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।

No comments

Powered by Blogger.